आज दिनांक 06.12.2025 (शनिवार) को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह प्रचार-प्रसार वाहन 06 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक जनपद शाहजहाँपुर की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, ग्रामों, मोहल्लों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूकता फैलाएगा एवं अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित होने हेतु प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर निम्न माननीय न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे—
इसके अतिरिक्त अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
0 Comments