पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जमीन का फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वादी अजय सिंह निवासी ग्राम डेलखेडा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त छोटेलाल ने वर्ष 2008 में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उसकी माता को धोखे में रखकर ग्राम डेलखेडा स्थित गाटा संख्या 193 व 241 के 1/3 भाग (0.170 हे.) का बैनामा 2 लाख 90 हजार रुपये में कर लिया और धनराशि का दुरुपयोग किया।
शिकायत पर न्यायालय के आदेशानुसार मु0अ0सं0 566/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ। मामले की विवेचना उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 07.12.2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त
छोटेलाल पुत्र बोदिल, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी डेलखेडा
को ग्राम डेलखेडा से सुबह 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments