सुधीर सिंह कुम्भाणी | ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर
सीतापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सकरन में बुधवार को ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधाकर शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ओंकार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधाकर शुक्ला ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य और विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को समाज के भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया।
खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि बाल विकास परियोजना के सहयोग से संचालित ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे उनकी मानसिक क्षमता का विकास हो और शिक्षा के प्रति रुचि बनी रहे।
कार्यक्रम में सीडीपीओ सबीना फातिमा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पानी की बोतल, बॉक्स, पेंसिल एवं कॉपियां भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार ने किया।
इस मौके पर एआरपीसी राजेश मिश्र, शिक्षक कृष्णकांत, भानू वर्मा, धीरेंद्र पटेल, इतवारी लाल, सौरभ शुक्ला, फरीदा यासमीन, मुख्य सेविका रीता मिश्रा, सुभाषिनी वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, रजिया, पिंकी रावत एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments