Breaking News

युवा उत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक झलकियों से महका मंच लोकगीत, लोकनृत्य, विज्ञान प्रदर्शनी व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई चमक


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, एंटा चौराहा पर आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव रहीं।

कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं नवाचार केंद्रित गतिविधियों पर आधारित रहा, जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, कविता एवं कहानी लेखन जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।


“युवा उत्सव—सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, व्यक्तित्व निर्माण का मंच” : मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि श्रीमती ममता यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं को संस्कारवान, विचारवान और बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाना है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का लक्ष्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए मंच उपलब्ध कराना भी है।

कार्यक्रम प्रभारी श्री सतेंद्र कुमार ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा को उभारना है।


“युवा शक्ति ही राष्ट्र की ऊर्जा है” : अधिकारीगण

जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और आत्मनिर्भर भारत का सपना युवाओं के सहयोग से ही साकार होगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह उत्सव युवाओं के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र के प्रति दायित्व समझने का बड़ा अवसर है।

स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने संचालन करते हुए कहा कि युवाओं की कल्पनाशीलता समाज को नई दिशा देती है।



प्रतियोगिताओं के परिणाम

🎤 भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता

1️⃣ हर्ष पांडे – प्रथम
2️⃣ अनन्या वर्मा – द्वितीय
3️⃣ मोहम्मद मनीष – तृतीय

✍️ कविता लेखन प्रतियोगिता

1️⃣ रचना वर्मा – प्रथम
2️⃣ अविरल दीप सिंह – द्वितीय
3️⃣ शैलेन्द्र सिंह – तृतीय

📝 कहानी लेखन प्रतियोगिता

1️⃣ शूबुर प्रतिमा – प्रथम
2️⃣ वैष्णवी शुक्ल – द्वितीय
3️⃣ विश्व मिश्रा – तृतीय

🎨 चित्रकला प्रतियोगिता

1️⃣ देवघर शर्मा – प्रथम
2️⃣ आकांक्षा वर्मा – द्वितीय
3️⃣ भक्ति वर्मा – तृतीय

🔬 विज्ञान मेला प्रदर्शनी

🏆 प्रथम पुरस्कार — राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहजहाँपुर
🥈 द्वितीय एवं तृतीय स्थान — राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहजहाँपुर


लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता परिणाम

🎼 लोकगीत समूह

  • विजेता — जीजीआईसी शाहजहाँपुर
  • उपविजेता — जीएफ कॉलेज

💃 लोकनृत्य समूह

  • विजेता — जीएफ कॉलेज
  • उपविजेता — गुरुकुल सेवा ट्रस्ट

निर्णायक मंडल व सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न कॉलेजों से आए अध्यापकों,
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह, अनुराग स्मिता रस्तोगी 'नेहा',
भावना वर्मा, शताक्षी ठाकुर,
डॉ. मलिक अस्मत, डॉ. रईस,
डॉ. स्वप्निल यादव, डॉ. अरशद खान,
हन्ना, डॉ. अर्चना गर्ग,
डॉ. प्रतिभा सक्सेना, नम्रता लता,
अंशु सक्सेना, सृष्टि तथा संपूर्ण पीआरडी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



Post a Comment

0 Comments