स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक संस्थाओं और विशेष विद्यालयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
यह आयोजन दिव्यांगजन के सम्मान, उनके सशक्तीकरण और समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments