Breaking News

शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बीएसए ने बच्चों को किया सम्मानित


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहाँपुर दिव्या गुप्ता द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल के तहत कंपोजिट विद्यालय शाहमतगंज गौटिया के शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया।

शत-प्रतिशत उपस्थिति—सम्मान की पहल

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिन बच्चों की उपस्थिति लगातार 100% रहती है, उनके फोटो संबंधित विद्यालय द्वारा आकर्षक ढंग से तैयार कर बीएसए कार्यालय के डैशबोर्ड पर लगाए जाते हैं। उसके बाद बच्चों को सम्मानित कर उनकी मेहनत और अनुशासन को प्रोत्साहित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग, शाहजहाँपुर द्वारा संचालित परिवर्तन समूह एवं संकल्प समूह उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। सभी शिक्षकों से अपेक्षा है कि वे विद्यालयों में शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों को शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से अधिकतम लाभ मिल सके और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।

सम्मानित विद्यार्थी

शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले निम्न विद्यार्थियों को
सर्टिफिकेट, मेडल और स्टार देकर सम्मानित किया गया—

  • अनस
  • जन्नत
  • उमरा
  • प्रिंस सिंह
  • लवी
  • पिंकी पाल
  • जानवी
  • नैंसी

शिक्षकों का सम्मान

विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु

  • सहायक अध्यापक रोहित कुमार सक्सेना
  • सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी
    को भी सम्मानित किया गया।

डैशबोर्ड सज्जा में योगदान

द्वितीय सप्ताह में प्राथमिक विद्यालय सौफरी, ब्लॉक खुटार द्वारा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों की फोटो सज्जा विद्यालय इंचार्ज तरन्नुम बी द्वारा आकर्षक तरीके से की गई, जिसकी बीएसए द्वारा सराहना की गई।



Post a Comment

0 Comments