जनपद – शाहजहाँपुर
दिनांक – 12 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा के समस्त विवेचकगणों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
क्षेत्राधिकारी तिलहर ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने विवेचना के दौरान साक्ष्यों के समुचित एवं वैज्ञानिक संकलन, अभिलेखों के सही संधारण तथा अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
इसके साथ ही पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार अपनाने तथा न्यायोचित कार्रवाई के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी महोदया ने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उक्त अर्दली रूम के माध्यम से थाना कटरा पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments