शाहजहाँपुर | 26 जनवरी 2026
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में आज नई दिल्ली में आयोजित “आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद” कार्यक्रम में जनपद शाहजहाँपुर के आपदा मित्रों ने वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार, शाहजहाँपुर में किया गया, जहां जिले के आपदा मित्रों ने इसे ध्यानपूर्वक देखा और सुना। संवाद के दौरान माननीय गृह मंत्री ने आपदा मित्र स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें समाज की अग्रिम पंक्ति का प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र विपरीत परिस्थितियों में बिना अपने प्राणों की चिंता किए मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
बिस्मिल सभागार में आयोजित इस वर्चुअल सत्र में जिला आपदा विशेषज्ञ के नेतृत्व में आपदा मित्र कमांडर सहित जनपद के सभी आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन की नवीन तकनीकों, भविष्य की चुनौतियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि शासन की इस पहल से स्वयंसेवकों का मनोबल काफी बढ़ा है और जनपद के आपदा मित्र भविष्य में किसी भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
लखनऊ
0 Comments