ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर
सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को विद्यालय प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री राजाराम गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
![]() |
| विज्ञापन |
दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती शांति शर्मा, व्यवस्थापिका किरन सिंघल, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता जयसवाल, प्रबंध समिति सदस्य श्रीमती श्वेता अरोरा, श्री राम प्रताप वर्मा तथा श्री विमलेश अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। समारोह के अंतर्गत विद्यालय द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राएँ तिरंगे झंडे, बैनर एवं देशभक्ति नारों के साथ अनुशासित पंक्तियों में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं को लड्डू वितरित किए गए। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments