Breaking News

सीतापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 1200 फर्जी GST फर्मों का इंटर-स्टेट गिरोह ध्वस्त, 4 गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️

सीतापुर। जिले की पुलिस ने 1200 से अधिक फर्जी GST फर्मों का इंटर-स्टेट नेटवर्क ध्वस्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह करोड़ों रुपये की ITC चोरी और नौकरी का झांसा देकर विभिन्न राज्यों में सक्रिय था।

पुलिस ने अभियानों के दौरान 2.30 लाख रुपये नकद, 23 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप और बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा 3XO वाहन बरामद की। गिरोह का नेटवर्क आगरा से लेकर अल्मोड़ा तक फैला हुआ था और फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि ‘पी.एस. ट्रेडर्स’ सहित सैकड़ों बोगस फर्में इस गिरोह के माध्यम से संचालित हो रही थीं और सरगना आशीष के इशारे पर यह खेल चलता था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments