Breaking News

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी, समय से विवरण फीड कराने के निर्देश


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल-2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के संबंध में मा० उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसम्बर 2025 के क्रम में पुनः छह माह का समय बढ़ाया गया है। इसके अंतर्गत वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं अनुमोदन हेतु समय-सारणी निर्धारित की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा विवरण पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026, वक्फ बोर्ड द्वारा विवरण की जांच की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तथा बोर्ड स्तर से अनुमोदन की अंतिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ, शाहजहाँपुर रोहित कुमार सिंह ने जनपद के सभी मुतवल्ली, प्रबंधक समितियों एवं प्रशासकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर, विशेष रूप से 15 फरवरी 2026 से पूर्व, वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अनिवार्य रूप से उम्मीद पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक विवरण फीड न किए जाने की स्थिति में संबंधित पक्ष स्वयं पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।



Post a Comment

0 Comments