Breaking News

शाहजहाँपुर में किसानों के लिए आयोजित होगी मासिक किसान दिवस बैठक, 19 फरवरी को बिस्मिल सभागार में होगी बैठक

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव एवं कृषि अनुभाग-6 तथा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में किसानों की समस्याओं के निराकरण और कृषि गतिविधियों की जानकारी देने के उद्देश्य से मासिक किसान दिवस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

माह फरवरी 2026 की किसान दिवस बैठक अब जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के बाद कृषि विज्ञान केन्द्र, नियामतपुर के स्थान पर बिस्मिल (नवीन कलेक्ट्रेट) सभागार में दिनांक 19 फरवरी 2026, प्रातः 12 बजे से आयोजित होगी।

बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारी भाग लेंगे, जिनमें सिंचाई, ऊर्जा, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभाग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर और इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में शामिल अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कृषक वैज्ञानिक संवाद, कृषि निवेशों, उपकरणों पर अनुदान, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया, कृषि प्रदर्शनी एवं मेले आदि की जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के कृषक प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

सौजन्य: सहायक सूचना निदेशक, शाहजहाँपुर।

Post a Comment

0 Comments