ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ
लखनऊ। थाना सआदतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन गुमशुदा लड़कियों (दो नाबालिग व एक बालिग) को सकुशल बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी 19 वर्षीय पत्नी, उसकी 14 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय एक दोस्त बिना बताए घर से चली गई हैं। इस सूचना पर थाना सआदतगंज में तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त (बाजारखाला) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने मैनुअल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से त्वरित कार्रवाई की।
6 फरवरी 2026 को पहली टीम ने दो लड़कियों को राजकीय रेलवे पुलिस, गोण्डा के माध्यम से और दूसरी टीम ने तीसरी लड़की को कैंट पुलिस स्टेशन, दिल्ली से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद सभी लड़कियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी:
उपनिरीक्षक राहुल पासवान, उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल कार्तिकेय सिंह, महिला हेड कांस्टेबल डाली रस्तोगी और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments