Breaking News

नगर आयुक्त ने लोधीपुर में नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 6 फरवरी 2026।
नगर निगम शाहजहांपुर के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने आज वार्ड संख्या 03 लोधीपुर क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता तथा प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि नाला निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल निकासी की बेहतर व्यवस्था मिल सके और आवागमन में होने वाली असुविधा समाप्त हो।

नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के समय निर्माण विभाग के अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्हें कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



Post a Comment

0 Comments