शाहजहाँपुर। आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंड मदनापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए, जिस पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित रजिस्टरों की जांच की गई तथा परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कार्यालयों में रखी पत्रावलियों का भी अवलोकन किया गया और सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड के साथ नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड, फार्मा रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगाए गए हरिशंकरी पौधों की उचित देख-रेख सुनिश्चित करने तथा परिसर में बने निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments