ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बहराइच की महसी शाखा की बैठक रमपुरवा चौकी में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से शिवाजी अवस्थी को तहसील अध्यक्ष और संजय सिंह को तहसील महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तहसील संरक्षक कृष्णनंद पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष अमर नाथ त्रिवेदी, हिमांशु मिश्रा, संदीप त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश शुक्ल, राकेश मौर्या, अरविंद पाठक, अभिनय त्रिपाठी और कुलदीप अवस्थी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें। बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
0 Comments