स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सूरज मैरिज लॉन, पुवायां में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 169 नवयुगलों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 164 हिंदू और 5 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुवायां के विधायक चेतराम उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, क्षेत्र पंचायत बंडा, पुवायां, खुटार और सिधौली के अध्यक्ष, नगर पंचायत पुवायां, बंडा और खुटार के अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी पुवायां, खुटार, बंडा और सिधौली, नगर पालिका परिषद पुवायां, नगर पंचायत बंडा व खुटार के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के नरेंद्र देव (प्रधान सहायक), श्रवण सिंह राणा, रणवीर सिंह, तुषार, सुधीर पाल, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Comments