Breaking News

एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और प्रार्थना पत्रों को विस्तार से सुना तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments