Breaking News

लेखपाल व पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 के लिए शाहजहाँपुर में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में लेखपाल भर्ती एवं पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। यह कोचिंग जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर में संचालित की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों के साथ-साथ योग्य शिक्षकों से भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए लिंक एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी और शिक्षक समय रहते आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments