शाहजहाँपुर।
थाना सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और चिन्हित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कचहरी गेट नंबर-2 के पास से आलोक सिंह (24 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम भुआपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 1 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
इस संबंध में थाना सदर बाजार में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे।
0 Comments