शाहजहाँपुर।
आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी तिलहर और थाना तिलहर पुलिस बल के साथ की गई।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से भी सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments