Breaking News

ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ में आवागमन होगा तेज, 45 मिनट का सफर अब 10–15 मिनट में

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Lucknow। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि लखनऊ में विकसित हो रहा ग्रीन कॉरिडोर शहर के आवागमन को तेज और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, जिस दूरी को तय करने में पहले 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगता था, अब वही दूरी मात्र 10 से 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह ग्रीन कॉरिडोर बिना किसी व्यवधान के तीव्र और सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करेगा, जिससे न केवल लोगों का समय बचेगा बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं राजधानी को आधुनिक और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

#NayeBharatKaNayaUP

Post a Comment

0 Comments