स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
आगामी त्योहारों और परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए आमजन और व्यापारियों से संवाद भी किया।
इस दौरान लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अफवाहों से बचने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments