Breaking News

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, एजेंसियों का औचक निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 मार्च 2026 को जिला पूर्ति विभाग, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा बिक्री प्रबंधक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर स्टॉक में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

जांच के दौरान Pashupatinath Bharat Petroleum Gas Agency (मोहल्ला लोधीपुर), Satkartaar Indane Gas Agency (मोहल्ला टाउनहॉल) तथा Rohit Indane Gas Agency का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद में कहीं भी घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले एक वित्तीय वर्ष में 15 गैस सिलेंडर बुकिंग की अनुमति थी, जिसे उपभोक्ता पूरे वर्ष में कभी भी प्राप्त कर सकते थे। वर्तमान व्यवस्था के तहत पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी। इससे उपभोक्ता पहले की तरह ही एक वित्तीय वर्ष में समान संख्या में सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही घरेलू गैस की बुकिंग केवल उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही की जा रही है और गैस डिलीवरी डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से की जा रही है, जिससे वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस प्राप्त हो सके और अनियमित बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराकर नियमानुसार गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण या अवैध बिक्री की निगरानी के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक तहसील और नगर क्षेत्र में विशेष टीमों का गठन किया गया है। यदि कहीं भी अवैध भंडारण या नियम विरुद्ध बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments