शाहजहाँपुर।
जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए शासन के निर्देशों के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को “दिवस अधिकारी” के रूप में नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्यतः वे स्वयं प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक अपने कार्यालय कक्ष में जनता की समस्याएं सुनते हैं। हालांकि कभी-कभी अपरिहार्य परिस्थितियों या अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण जनसुनवाई प्रभावित हो जाती है, जिससे कार्यालय आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राशिद अली सोमवार और मंगलवार को, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार बुधवार और गुरुवार को तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे।
जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुपस्थिति या अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्तता की स्थिति में वे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएं।
जनसुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट में ‘दिवस अधिकारी’ नामित, तय दिनों पर सुनेंगे जनता की शिकायतें
0 Comments