स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Lucknow। प्रदेश में एलपीजी की मांग और आपूर्ति की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों से लोगों को बचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए। यदि कोई गैस वितरक एजेंसी या निजी व्यक्ति कालाबाजारी अथवा जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मुख्यमंत्री ने Food and Civil Supplies Department Uttar Pradesh को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रदेश के प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी की जाए। साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा तेल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ एलपीजी की समुचित और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0 Comments