स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ईदगाह परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
इसके साथ ही भीड़-नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी रखी गई और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
0 Comments