Breaking News

अवैध गांजा व नकदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। अपराध की रोकथाम तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Ramchandra Mission Police Station पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक तस्कर को अवैध गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने Hardoi Bypass स्थित किंग मैरिज लॉन के सामने खोखे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अतुल उर्फ सौरभ पुत्र कमलेश (उम्र करीब 28 वर्ष), निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर को 10 मार्च 2026 को करीब 3:17 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 263 ग्राम अवैध गांजा (79 पैकेट) और 2600 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पहले ऑटो चालक का काम करता था और पिछले 3–4 दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था। उसके अनुसार अजयपाल नामक व्यक्ति उसे गांजा लाकर देता था, जिसे वह छोटे-छोटे पैकेट में 50 से 100 रुपये के बीच बेचता था और प्राप्त रकम में से कुछ हिस्सा खुद रखता था तथा बाकी अजयपाल को दे देता था।

बरामदगी

  • 263 ग्राम अवैध गांजा (79 पैकेट)
  • 2600 रुपये नकद

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहाँपुर
  2. मु0अ0सं0 53/2015 धारा 323, 354क, 452, 506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना रोजा, शाहजहाँपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य
उपनिरीक्षक सचिन भारती
हेड कांस्टेबल 326 अवधेश कुमार।

Post a Comment

0 Comments