स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Khudaganj थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज में एनसीआर संख्या 31/2026 धारा 115(2)/352 बीएनएस के तहत रंजीत सिंह आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में 9 मार्च 2026 को वादी ने सूचना दी कि उसके पिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले को तरमीम करते हुए मु0अ0सं0 52/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस में परिवर्तित कर दिया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 11 मार्च 2026 को सुबह 07:45 बजे Devha River Bridge के पास से वांछित अभियुक्त बिजयबीर सिंह उर्फ विजी पुत्र बुधपाल, निवासी ग्राम भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक टीकम सिंह
कांस्टेबल 2819 विनीत कुमार।
0 Comments