Breaking News

मिशन शक्ति के तहत शाहजहांपुर में निकली स्कूटी रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।

दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में यह जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक महिला सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 112, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि शाहजहांपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments