ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 200 से अधिक कर्मचारियों ने ‘1076 हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर कूच किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सुबह करीब 9:30 बजे लोहिया पथ से कर्मचारियों का अचानक मार्च शुरू हुआ। पुलिस ने उन्हें रोकने की चार बार कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके और आगे बढ़ते रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोहिया पार्क तक पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन वहां भी कर्मचारी आगे बढ़ते रहे। बाद में संगीत नाटक अकादमी के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
इसके बावजूद जब कर्मचारी नहीं माने तो पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें हटाना शुरू किया। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि हेल्पलाइन में उनका शोषण किया जा रहा है और उन्हें मात्र 7000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जिससे वे काफी नाराज हैं। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments