[ स्पेशल क्राइम रिपोर्ट / पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइम टीम (पूर्वी जोन) और थाना गुडम्बा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। 15 अप्रैल को गुडम्बा के पैराडाईज कॉलोनी में सरफराज हुसैन के घर हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पिस्टल, जेवरात और नकदी बरामद हुई है।
बरामदगी का विवरण (कुल कीमत करीब 30 लाख):
• नगदी: 1,10,200 रुपये।
• जेवरात: सोने की दो छड़ें (वजन 134.84 ग्राम), अंगूठी और अन्य आभूषण।
• असलाह: एक नाजायज .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस।
• गैजेट्स: 4 मोबाइल (जिसमें चोरी के पैसे से खरीदा गया iPhone 17 Pro Max शामिल)।
• वाहन: घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (सीज)।
"सच की आवाज वेब न्यूज" पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करता है। अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
"सटीक खबर, त्वरित खुलासा - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments