Breaking News

विशेष अभियान चलाकर जनपदीय पुलिस ने 32 एनबीडब्ल्यू/वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में वांछित, एनबीडब्ल्यू एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि में विशेष कार्रवाई करते हुए कुल 32 एनबीडब्ल्यू/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

थानावार गिरफ्तारी विवरण

नगर सर्किल

  • कोतवाली – 0
  • सदर बाजार – 1
  • रामचन्द्र मिशन – 2

सदर सर्किल

  • काँट – 1
  • निगोही – 2
  • रोजा – 5
  • मदनापुर – 3
  • सेहरामऊ दक्षिणी – 5

तिलहर सर्किल

  • तिलहर – 0
  • कटरा – 0
  • जैतीपुर – 0
  • खुदागंज – 3
  • गढ़िया रंगीन – 0

जलालाबाद सर्किल

  • जलालाबाद – 3
  • अल्हागंज – 1
  • मिर्जापुर – 3
  • कलान – 3
  • परौर – 0

पुवायाँ सर्किल

  • पुवायाँ – 0
  • सिंधौली – 0
  • बण्डा – 0
  • खुटार – 0

इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 32 एनबीडब्ल्यू वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने स्पष्ट किया कि जनपद में वांछित, वारंटी एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments