Breaking News

उन्नाव: 4 दिनों से लापता है धीरज कुमार; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस से तलाश की लगाई गुहार


[ उन्नाव / गुमशुदगी एवं पुलिस जांच ]

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️

उन्नाव | 28 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - जन सरोकार

न्नाव जनपद के थाना असीवन क्षेत्र के ग्राम उटरा इकौली से एक युवक के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। 24 अप्रैल की सुबह घर से निकला युवक धीरज कुमार अब तक वापस नहीं लौटा है, जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।

गुमशुदा की पहचान एवं हुलिया:
नाम: धीरज कुमार (पुत्र रामप्यारे)
कद व रंग: लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच, रंग सांवला।
पहनावा: हरे रंग की टी-शर्ट, काला लोवर, गले में सफेद गमछा और पैरों में रबर की चप्पल।
विशेष: युवक का मानसिक संतुलन स्थिर नहीं बताया जा रहा है।

परिजनों की अपील: पीड़ित पिता रामप्यारे ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन धीरज का कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने असीवन थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर तलाश की मांग की है।

मदद की अपील:
यदि आपको यह युवक कहीं दिखे, तो कृपया मानवता के नाते इन नंबरों पर सूचित करें:
6307816100 | 8175980122 | 7860486791

"सच की आवाज वेब न्यूज़" जिला प्रशासन और पुलिस से युवक की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने की अपील करता है। जनता से भी अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें ताकि एक बेबस परिवार को उनका बेटा वापस मिल सके।

"आपकी जागरूकता, किसी का सहारा - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments