[ जनसुविधा / विशेष प्रेस विज्ञप्ति ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद वासियों को बेहतर ईंधन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। दिनांक 26.04.2026 से आगामी 5-6 दिनों तक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की विशेष टीम शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पाइप गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए मौजूद रहेगी।
यहाँ मौजूद रहेगी टीम (सम्पर्क सूत्र):
मोहल्ला रेती, नयीबस्ती, तारीनगाड़ीपुरा, लोक बिहार कालोनी व बसंत बिहार कालोनी के निवासी नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क कर तत्काल कनेक्शन करा सकते हैं:
• **9068114691** | **8423516718** | **7678320964**
इन क्षेत्रों में उपलब्ध है पाइप लाइन: कांट नगर, ग्राम पिपरौला, ग्राम जमौर, टीचर्स कालोनी, गीता पुरम कालोनी, गार्डेन स्टेट (पॉलीटेक्निक), साउथसिटी, आवास विकास (बरेली मोड़), काशीराम कालोनी, वृन्दावन गार्डेन, अजीजगंज, नवादा, बालाजी नगर, सिटी पार्क, लोधीपुर, रेती, नईबस्ती, बसंत बिहार कालोनी, रौजा पॉवर टॉउनशिप, कृभको नगर टॉउनशिप और कटरा में पाइप के माध्यम से गैस उपलब्ध है।
"सच की आवाज वेब न्यूज" आम जनमानस से अपील करता है कि सुरक्षित और किफायती पाइप गैस सुविधा का लाभ उठाएं। प्रशासन द्वारा जारी की गई इस सुविधा का लाभ लेने के लिए तत्काल संबंधित नंबरों पर संपर्क करें।
"सुविधाजनक जीवन, सुरक्षित ईंधन - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments