[थाना बंथरा ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अम्बेडकरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
⚠️ पुलिस का स्पष्टीकरण:
"किसी व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पूर्णतः असत्य और निराधार है।"
दोनो पक्षों के मध्य हुए विवाद में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जिनका उपचार कराया गया है।
7 अभियुक्त गिरफ्तार: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान करन गौतम, अमन कुमार गौतम, विपिन कुमार, पवन गौतम, आकाश रावत, अरविन्द और राज के रूप में हुई है। इन सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
शांति बनाए रखने की अपील: पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की जांच की जा रही है।
"निष्पक्ष खबर, अफवाहों पर प्रहार - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments