शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा तिलहर क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड निगोही में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र एवं ब्लॉक प्रमुख निगोही भानु प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
अतिथियों ने विकास खंड परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।
गोष्ठी में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सलोना कुशवाहा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान:
गोष्ठी में निगोही, तिलहर एवं सिंधौली क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक तिवारी द्वारा किया गया, जबकि अंत में खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments