शाहजहांपुर। विकासखंड खुटार के परिषदीय विद्यालय सौंफरी में छात्र-छात्राओं के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुश्री तरन्नुम बी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे विद्यालय में उपस्थित छात्रों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक समस्याओं से मुक्ति और गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
योग कार्यक्रम में कक्षा 1 से 4 तक के कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों में बरखा कश्यप, सादिया नूर, प्रिया, आयत बानो, कनक कश्यप, हर्षित, सृष्टि पटेल, अवनम, पायल, गोपी, अंजली, आयुष और युग गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित योग के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान सहायक अध्यापक सोनू सिंह, शिक्षामित्र सर्वजीत कौर और निर्मला सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
0 Comments