शाहजहाँपुर।
जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के संविलियन विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नई चमचमाती साइकिल उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में इस बार भी छात्राओं ने बाज़ी मारी:
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने ग्राम प्रधान का आभार जताया।
ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय, जेपी पब्लिक स्कूल और संविलियन विद्यालय सहित तीन स्कूल संचालित हैं, जहां सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि गांव के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश-विदेश में गांव का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने ग्राम पंचायत की सराहना करते हुए कहा कि:
👉 “मॉडल गांव की बात ही अलग है, यहां का हर कार्य प्रेरणादायी है।”
उन्होंने खास तौर पर छात्राओं की सफलता को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
संविलियन विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक कुल 257 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें 125 छात्र और 132 छात्राएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र द्वारा सभी अतिथियों का बैच व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला स्काउट मास्टर दीपेंद्र कौर, शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षकगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments