Breaking News

जिलाधिकारी ने ग्राम पीपरोला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का किया लोकार्पण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 07 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कृभको फर्टिलाइजर्स, शाहजहांपुर द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि के अंतर्गत ग्राम पीपरोला अहमदपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया तथा वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में एक सूचना बोर्ड स्थापित किया जाए तथा श्रीमद्भगवद्गीता के प्रेरणादायक श्लोक अंकित कराए जाएं, जिससे वहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा मिल सके।


इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर स्थित पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया तथा अमोनिया प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें फैक्ट्री की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया एवं अमोनिया प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Post a Comment

0 Comments