Breaking News

मोहनलालगंज पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल; रेलवे पटरी पर मिले राजस्थान के मानसिक अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया

[ मानवीय कार्य / लखनऊ पुलिस ]

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

मोहनलालगंज, लखनऊ | 14 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - EXCLUSIVE

खनऊ के थाना मोहनलालगंज पुलिस ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे पटरी पर भटक रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को न केवल सुरक्षित बचाया, बल्कि 15 दिन से उसे ढूंढ रहे राजस्थान निवासी उसके परिवार से भी मिलाया।

गोपाल खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर टला हादसा: 13 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस की नजर रेलवे पटरी पर चल रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। संभावित खतरे को भांपते हुए टीम ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपना पता बताने में असमर्थ है।

राजस्थान का रहने वाला है युवक: पुलिस के काफी प्रयासों के बाद युवक ने एक मोबाइल नंबर दिया। संपर्क करने पर उसकी पहचान राम हरि (निवासी करौली, राजस्थान) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से लापता था और पूरा परिवार उसकी तलाश में भटक रहा था।

परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू: सूचना पाकर मोहनलालगंज थाने पहुँचे परिजनों को जब युवक सौंपा गया, तो उन्होंने पुलिस का बार-बार आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मोहनलालगंज पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

"जनता का विश्वास, हमारी पहचान - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments