[ सनसनीखेज वारदात / पुलिस कार्यवाही ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के थाना पुवायाँ क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दहेज के लालच में एक विवाहिता और उसके मासूम बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर बच्चे की जान लेने के मामले में पुलिस ने वांछित महिला आरोपी वनदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता मिली।
बीते 25 अप्रैल को वादी अमन मिश्रा ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन अर्चना को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की माँग पूरी न होने पर अर्चना और उसके 8 माह के पुत्र आयुष को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। उपचार के दौरान मासूम आयुष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अर्चना का इलाज चल रहा है।
फ्लाईओवर के नीचे से हुई गिरफ्तारी: मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुवायाँ पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:05 बजे मोहम्मदी रोड खुटार हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्ता वनदेवी (पत्नी श्रीचन्द) को दबोच लिया। आरोपी महिला की उम्र करीब 47 वर्ष है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश भी सरगर्मी से की जा रही है।
"सटीक खबरें, सबसे पहले - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments