Breaking News

काकोरी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

 


ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश

पुलिस कमीशनरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन के थाना पुलिस ने अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 मई 2026 को वादी द्वारा थाना काकोरी में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर थाना काकोरी में मु0अ0सं0 159/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच एवं अपहृता की तलाश के लिए उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव अपनी टीम के साथ लगातार दबिश दे रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बेहटा क्षेत्र से पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं अभियुक्त प्रवीन पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम लुधौसी थाना काकोरी जनपद लखनऊ, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कारण बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • प्रवीन पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम लुधौसी थाना काकोरी, जनपद लखनऊ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव
  • कांस्टेबल धीरेन्द्र मौर्या
  • महिला कांस्टेबल ट्विंकल सेन
  • हेड कांस्टेबल संगलदीप

सभी थाना काकोरी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सम्बद्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments