[ सड़क हादसा / दुखद समाचार ]
ब्यूरो रिपोर्ट: अमन कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिकंशगढ़ी चौकी के सामने तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड उपनिरीक्षक (एसआई) वासुदेव यादव (74) की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक वासुदेव यादव बाबूखेड़ा इलाके के निवासी थे। बताया जा रहा है कि जब वह हरिकंशगढ़ी चौकी के सामने कट से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैवलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
चालक फरार: हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दोनों वाहनों (बाइक और ट्रैवलर) को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
"निष्पक्ष खबरें, आपकी अपनी पहचान - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments