शाहजहाँपुर नगर क्षेत्र के लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य की कछुआ चाल को लेकर प्रदेश के नगर विकास, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार की सुबह मा० मंत्री ने जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ औचक स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर कार्य की गति अत्यंत धीमी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था तथा संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश जारी किए।
"विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ धरातल पर दिखना चाहिए। जनता को बुनियादी समस्याओं के कारण हो रही दिक्कतों को दूर करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और अधिकारी इसकी नियमित निगरानी करें।"
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments