[ सरकारी सूचना / अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर जनपद के समस्त मुतवल्लियों, प्रबंध समितियों और प्रशासकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में 'केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल-2025' पर अपलोड की गई वक्फ संपत्तियों की जानकारी में सुधार किया जाना अनिवार्य है।
विशेष रूप से उन संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिनका क्षेत्रफल 50 एकड़ से अधिक है। शासन ने पाया है कि पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है, जिसे एक माह के भीतर दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
यहाँ जमा करें विवरण: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने सूचित किया है कि सभी संबंधित पक्ष अपनी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और विवरणों को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष संख्या 18 (सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त) में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस कार्य में सहयोग के लिए विभाग द्वारा समन्वयकों (इम्तियाज अली खान, हाजी मसूद अख्तर, कासिम रजा, डा० तारिक अली खॉ, मो० दानिश और रागिब अब्बास जैदी) को भी निर्देशित किया गया है कि वे मुतवल्लियों से संपर्क स्थापित कर दस्तावेजों के संकलन और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया को ससमय पूर्ण कराएं।
"निष्पक्ष खबरें, सटीक विश्लेषण - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments