[ राज्य महिला आयोग / महिला सशक्तिकरण ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने गुरुवार को जनपद शाहजहाँपुर का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास भवन में महिला जनसुनवाई की, जिला कारागार का निरीक्षण किया और ब्लॉक जलालाबाद में जागरूकता चौपाल के जरिए आधी आबादी को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 6 मामले घरेलू हिंसा से संबंधित थे। सदस्य महोदया ने उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल और जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा की उपस्थिति में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि महिलाओं के मामलों में संवेदनशीलता बरतें।
जलालाबाद में कन्या जन्मोत्सव की धूम: ब्लॉक जलालाबाद में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत भव्य जागरूकता चौपाल लगाई गई। यहाँ माननीय सदस्य ने नवजात बेटियों की माताओं—रूपा, मानदेवी, रिंकी, अंजू और शिल्पी को सम्मानित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
"महिलाओं की बुलंद आवाज़ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments