स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
कानपुर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर नगर में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की तथा कानपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर संकलित कर शीघ्र शासन को प्रेषित किया जाए, ताकि आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर समयबद्ध ढंग से विकास कार्य प्रारंभ कराए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उन मामलों में संबंधित फर्मों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य राजमार्गों, दीर्घ एवं लघु सेतु, आरओबी/आरयूबी, धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों, फ्लाईओवर निर्माण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments