Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 17 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस टीमों ने 17 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर समाधान किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा दोनों पक्षों से वार्ता कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

30 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों में से कुल 17 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि इस विशेष पहल का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के पास पहुंचकर स्थलीय जांच, दोनों पक्षों से फीडबैक एवं निष्पक्ष कार्रवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments