स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाहजहाँपुर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र इन्द्रपाल सिंह, निवासी ग्राम नरनी कटघरा, थाना महोली, जनपद सीतापुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त को 30 जून 2026 को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 के पास नव निर्मित पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वन प्लस एवं रियलमी कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था। बरामद मोबाइल संबंधित मुकदमे से जुड़े पाए गए हैं।
जीआरपी शाहजहाँपुर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments